
संवाददाता
जमशेदपुरः सुवर्णरेखा व खरकई नदियों में लगातार प्रदूषण व गंदगी के कारण जागो जमशेदपुर जागो संस्था ने सफाई का संकल्प लिया है. साथ ही इसे प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा उठाया है. रविवार को संस्था की ओर से मानगो पुल पर बैनर-पोस्टर ले कर मानव श्रृंखला का निर्माण किया तथा दोनों नदियों की स्वस्छता के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही सभी लोगों से अपील की गयी कि दोनों नदियों को पूरी तरह स्वस्छ रखने में संस्था का सहयोग करें. इस संस्था की संचालक रिया बनर्जी ने कहा कि जागो जमशेदपुर जागो ने दोनों नदियों को साफ रखने में अपनी भूमिका निभा रही है. बैनर में कई प्रकार के स्लोगन लिखे गये थे यथा- जिसे होगा अपने शहर से प्यार, तो वह कैसे करे इस अभियान से इनकार, साफ सफाई का रखो ध्यान, सफल बनाओ स्वच्छता अभियान¸जीवन का है मूल आधार स्वच्छ जल पर करो विचार, स्वच्छ जल को अपनाओ, बीमारी को दूर भगाओ, आपका योगदान, हमारा अभियान, मिल कर बनायेंगे स्वर्णरेखा नदी को महान आदि.


