
जमशेदपुऱ।


गोलमुरी के टिनप्लेट चौक मे फुटपाथ में लगाने वाले दुकानदारो ने जिला प्रशासन के नोटिस को अमल करते हुए खुद अपना दुकानो को हटाया। वही उनके द्वारा दुकाने हटाए जाने के बाद बाकी बचे दुकानदारो ने अपने अपने दुकानो को छोटा करके उन दुकानदारो को जगह दी।
दुकानदारो के द्रारा जो अपने सहयोगी दुकानदारो के लिए जो पहल दिखाई है वो काबिले तारिफ है इस पहल की चर्चा आज पूरे शहर में हो रही है।
बताया जाता है कि तीन दिन पहले गोलमुरी के टिनप्लेट चौक में लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारो को धालभूम एसडीओ माधवी मिश्रा के द्रारा निर्गत नोटिस के मुताबित हटने का निर्देश जारी किय़ा गया था।उस निर्देश के मुताबिक आज सभी दुकानदारो को वहां से दुकान हटा लेना था। इस प्रकरण को लेकर कॉग्रेस पार्टी के बैनर तले दुकानदारो नें बीते गुरुवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय में जाकर जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया था। उसी मामले मे कॉग्रेस प्रतिनिधी मंडल ने जब एस डी ओ ने वार्ता की थी। तो एस डी ओ ने ए बी एम कॉलेज के पास लगे लगभग 20दुकानो पर आपत्ति जताई थी। उसी मामले के तहत आज दुकानदारो ने स्वंय अपना दुकान हटा लिया । और वहा मौजुद कुछ दुकानदारो ने अपने अपने दुकानो को छोटा कर के सभी 20 दुकानो को एडजस्ट किया। सभी दुकानदारो का कहना था, हमारा मकसद है कि कोई भी दुकानदार सड़क पर न आए । क्योकि दुकान छिन जाने से सभी के रोजी रोटी के सकंट पैदा हो जाएगे। इस कारण हमलोगो ने एडजस्ट कर लिया।

