
केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के एलकेजी का छत्र था मासूम मृत्युंजय
संवाददाता
जमशेदपुरः परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह के रहनेवाले रवीन्द्र कुमार का पुत्र एलकेजी, केरला पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंस़ में पढ़नेवाला मृत्युंजय कुमार चालक की लापरवाही से सदा के लिए खामोश हो गया. बताया जाता है कि बच्चा का पैर चक्का में फंस गया था, लेकिन इसकी जानकारी चालक को नहीं हो सकी और वह गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. पड़ोसियों ने जब बच्चा को गिरा हुआ देखा, तो उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी. सूचना पाते ही बच्चे का चाचा दौड़ते हुए घटना स्थल की ओर भागे. लहुलुहान बच्चे को चाचा संतोष कुमार टीएमएच ले कर भागे. टीएमएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे का खून काफी बह चुका था. बच्चे के सिर में चोट लगी थी. चालक का नाम रोहित है, जो हरहरगुटु का रहनेवाला है. वैन मालिक एस श्यामल राव है, जो परसुडीह का रहनेवाला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद चालक फरार हो गया.

