
जमशेदपुर।


सरायकेला-खरसावा जिला के चाण्डिल के कमलपुर से मजदुरो के लेकर जमशेदपुर के गोविदपुर जा रही पिक अप वैन चाण्डिल मे पलट जाने के कारण कई लोग घायल हो गए। घायलो में सबसे अधिक महिलाए है। सभी घायलो को ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में घायलो में तीन महिला मजदुरो की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। वही घटना के कारण पिक अप वैन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा हैं।
इस सबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चाण्डिल के कमलपुर से काफी सॆंख्या मे मजदुरो को लेकर पिकअप काफी तेज गति से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। चाण्डिल के पास वैन का ब्रेक फेल हो गया। और सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके बादस्थानिय ग्रामीणो की मदद से सभी कोदुर्धटनाग्रस्त पिकअप वैन से निकाला गया।और स्थानिय पुलिस की मदद से एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

