
जमशेदपुर।


घाटशिला अनुमंडल के सड़क हादसे में बुधवार को चाकुलिया थाना क्षेत्र के रासपाल गांव के पास तीखी मोड़ पर तेज गति से आती ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौतघटनास्थल पर हो गई। हादसे के बाद ट्रक वहां से भाग निकला।
मोटरसाइकिल सवार का नाम शंकर पातर बताया जा रहा है। वह पास के गांव कुमरशोल का रहने वाला था और वह चाकुलिया से अपने घर लौट रहा था। लोगों ने बताया कि मोड़ काफी घुमावदार होने के यह घटना घटी। घटना की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे, पत्नी एवं बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना की खबर मिलते ही नेताओं का आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
विधायक कुणाल सारंगी, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सरोज महापात्रा, एवं चाकुलिया के भाजपा नेता समीर महंती घटना स्थल पर उपस्थित होकर परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही थाना को सूचित करने के बाद शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विधायक ने कहा कि ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस को खबर की गई है एवं सरकार की तरफ से मृत व्यक्ति के परिवार को सहायता की जाएगी। साथ ही विधायक ने उस घुमावदार मोड़ के आगे स्पीड ब्रेकर लगाने की बात कही।

