Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-गोंविदपुर की बाईपास सड़के 15 अगस्त तक
Top Stories

जमशेदपुर-गोंविदपुर की बाईपास सड़के 15 अगस्त तक

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 14, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव  के के सोन ने आज समाहरणालय सभाकक्ष में पथ निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। श्री सोन ने जमशेदपुर एवं सरायकेला जिला अंतर्गत पथ निर्माण एवं राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा से पूर्व क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्तर पर कार्य का जायजा लिया। गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला एनएच-33 तक 10.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य 15 अगस्त 2018 से प्रारंभ करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर को देते हुए इसके लिए अविलंब निविदा प्रकाशित करने का निर्देश दिया। गोविंदपुर बाईपास का डीपीआर बनाने हेतु कार्यपालक अभियंता एडवांस प्लानिंग को 2 माह का समय सीमा निर्धारित करते हुए 15 अगस्त तक इसे तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि 15 नवंबर तक इस पर कार्य शुरू किया जाए।

सचिव श्री के.के सोन ने कहा कि जो पूर्व से स्वीकृत योजनाएं हैं उन पर तेजी से कार्य करते हुए उन्हें शीघ्रता से पूरा करें। नई परियोजनाओं की आवश्यकता का आंकलन, सर्वेक्षण कार्य तथा डीपीआर की प्रक्रिया को नवंबर दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। जमशेदपुर एवं सरायकेला  जिले से पथ निर्माण विभाग  के कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्य पूर्ति में आने वाली समस्याओं को श्री के.के सोन के समक्ष रखा गया । जिन के संबंध में आवश्यक निर्देश उन्होंने प्रदान किए. उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को पूरा करने के लिए जमीन, वन एवं अन्य संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग हो इसके लिए विवेक संगत तरीके से योजनाओं को बनाए और उन को मूर्त रुप देने के लिए समयबद्ध सीमा के अंतर्गत कार्य करें।

 

उपायुक्त अमित कुमार ने जानकारी दी कि सरकारी भूमि की लीज बंदोबस्ती हेतु बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान से कैंप का शुभारंभ  मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप का आयोजन किया गया है. उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक कुल 855 लोगों ने लीज बंदोबस्ती हेतु आवेदन दिया है जिसमें से 157 आवेदनों को राज्य के पास अनुशंसा के साथ अग्रसारित किया गया है।

 

निबंधन के कागजात को डिजिटल लॉकर में संधारित करने का निर्देश दिया देते हुए श्री सोन ने कहा कि डिजिटल लॉकर को कार्यान्वित करने के लिए एक अंचल को लेकर कार्य प्रारंभ करें जिससे कि म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि को इसमें संधारित किया जा सके और लोगों की सुविधा को देखते हुए अभिप्रमाणित (authenticated) प्रति की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 

*बैठक के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री सोन ने कहा कि जनाकांक्षाओं एवं जन आवश्यक्ताओं के हिसाब से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए विकास के कार्य किए जा रहे हैं. भूमि अर्जन की दुरूह प्रक्रिया में कम से कम समय लगे और निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित परियोजनाएं शीघ्रता से धरातल पर कार्यान्वित हो सके इसके लिए विभाग के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं. सड़कें और फ्लाईओवर जनता की सुविधा के लिए हैं और सरकार का यह प्रयास है कि यथासंभव कम से कम समय में अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधार आधारभूत संरचनाओं का तेजी से निर्माण हो।

 

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त  अमित कुमार, सरायकेला के उपायुक्त  छवि रंजन, जमशेदपुर के अपर उपायुक्त  सौरभ कुमार, संबंधित विभागों के अभियंता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Shravani Mela 2026: सासाराम, डेहरी और डीडीयू के काँवरियों के लिए खुशखबरी! जसीडीह जाने के लिए रेलवे ने बनाया ये खास प्लान, देखें पूरा टाइमटेबल

August 9, 2026

Bihar Railway News: बाबाधाम जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, दानापुर-भागलपुर के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल

August 9, 2026

Jamshedpur News: JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर मंथन, पहली बार मिलेंगी जॉइंट वेंचर और सब-लीज जैसी कई बड़ी सुविधाएं

August 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.