
जमशेदपुर।


बहारागोड़ा थाना क्षेत्र में पिठापुरा गांव में ततु गार्ड मांझी(45) को गला कटा हालात में एम जी एम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
इस सबंध में घायल ततु गार्ड माझी के बेटे शभु ने बताया कि बताया कि उसका पिता के रात के दो बजे बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। उनके आवाज सुनकर वहां गए । देखा कि पिता का गला के नीचे से खुन गिर रहा है। और वे लहु लहुन मुर्छित पड़े। उन्हे उठाकर आनन फानन बहारागोड़ा प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया ।उसके बाद प्राथमिक ईलाज के एम जी एम अस्पता भेज दिया है। उसने बताया कि पिता जी किसी से दुश्मनी नही थी।कैसे उनका गला कटा उसे नही पता है।
वही इस मामले बहारागोड़ा थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हे सुचना मिली कि पिठापुरा गांव में किसी व्यक्ति का गला कट गया है।वही अस्पताल में उसके बेटे ने जो बयान दिया कि पार्टी से पिता जी लौट रहे थे। रास्ते में गिर जाने के कारण पत्थर से गला के नीचे जख्मी हो गया है। लेकिन फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का मामला संदिग्ध लग रहा है।पिड़ित बोलने के स्थिती में होगा तब ही कुछ कहा जा सकता हैं।

