
जमशेदपुर।
अपने नियत समय से करीब 14 घंटे विलंब से दुर्घटनाग्रस्त मुबई-हावड़ा मेल के टाटानगर पहुंचने पर यात्रियो को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खाना नही मिलने से जमकर हंगामा किया। बाद मे रेलवे स्टेशन में मौजूद अधिकारीयो के द्रारा समझाने के बाद जब ट्रेन के यात्री नही माने तो ट्रेन के रवाना कर दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।


दरअसल रेलवे ने दुर्घटनाग्रस्त मुबई-हावड़ा मेल के यात्रियो के लिए टाटानगर स्टेशन मे करीब 1772 पैकटे वेज बिरयानी के साथ साथ एक रेल नीर की व्यवस्था(रेल अधिकारीयो के अनुसार) की गई थी। लेकिन ट्रेन मे 2200 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिस कारण बिरयानी बांटते बांटते अंतिम कुछ कोच वाले यात्रियो को खाना का पकैट नही मिल सका। इसके बाद जिन लोगो को खाने का पकैट नही मिला वे लोग स्टेशन मे हगामा करने लगे। इसी दौरान मुबई-हावड़ा गीताजंली एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया।इससे मुबई मेल के यात्री और नाराज हो गए। हंगामा बढता देख स्टेशन मौजूद रेल अधिकारीयो ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे मानने का तैयार नही थे। लेकिन स्टेशन मे हंगामा बंढता देख ट्रेन को रवाना करने मे भलाई समझा। उसके बाद उस ट्रेन को सिग्नल देकर रवाना कर दिया गया।
उल्लेखनीय है रविवार की रात दो बजे महाराष्ट्र में नाशिक के इगतपुरी स्टेशन के पास मुंबई-हावड़ा मेल (12809) के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गये थी। हालाकि इस दुर्घटना में कोई जानमाल की क्षति नही हुई थी। लेकिन रेलवे ने दुर्घटना ग्रस्त कोच संख्या एस 8, एस-9.एस-10.एस-12.एस-13 और पेट्री कार को अलग कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। जिसके कारण मुंबई- हावड़ा मेल सोमवार को लगभग साढ़े बारह घंटे विलंब से दोपहर 2:10 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी।

