
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना अन्तर्गत घातकीडीह के वर्कस कॉलोनी फ्लैट में मैदान मे मुर्गी से लदा पिकअप की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान काशिफ के रुप में की गई है।वह साकची स्थित टैगोर अकादमी का एल के जी छात्र था। घटना के समय वह घर के सामने मैदान में अपनी बहन और अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था।वही घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने पिकअप वैन चालक भागने में सफल रहा। वही पुलिस नें पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है।वही मासुम की मौत के वर्कस फ्लैट में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।लोगो को स्थानिय पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्कस फ्लैट के पास काफी संख्या में मुर्गी की बिक्री के दुकाने है। स्थानिय लोग कई दिनो से उन दुकानो को हटाने की मांग कर रहे है।लेकिन अभी तक एक भी दुकान वहां से नही हटा है। वही इस घटना के विरोध में स्थानिय लोगो ने वहां मौजुद मुर्गे की दुकानो को तोड़ फोड़ भी की है।



