
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को केंद्रीय कारा घाघीडीह में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान दो कैदियों को दोस् स्वीकारोक्ति के बाद जेल में विताई अवधि को सजा में तब्दील कर रिहा कर दिया गया। रिहा होने वाले कैदियों में चोरी के मामले में बंद सुदीप कुमार दत्ता एवं उत्पाद अधिनियम के तहत काराधीन राहुल सिंह शामिल है। इससे पहले न्यायिक पदाधिकारियों की पीठ के समक्ष 9 मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए गए। जिसमें दो मामलों में ही निर्णय हो पाया। सुदीप दत्ता पिछले 5 माह से जेल में बंद है जबकि राहुल सिंह भी इतने ही दिनों से अवैध शराब बिक्री के मामले में जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान सीजेएम ओ एन चौधरी, रजिस्ट्रार मनोज कुमार शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीश वाई सी वर्मा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एम एम प्रधान, कृष्णा लोहरा, एंजलीना जॉन, संजूईटा गुईन अर्पणा कुमारी, डालसा के पैनल लॉयर राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रीति मुर्मू एवं पीएलवी कृष्णा जाधव तथा सीमा कुमारी मौजूद थे



