बिहार के जाने माने प्रेस फोटोग्राफर कृष्ण मुरारी किशन के असामयिक निधन पर झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. आज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक में शोक व्यक्त करते हुए यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार झा ,जमशेदपुर जिला संयोजक रबि झा, आई नेक्स्ट के अभिजीत अधरजी, इनसाइट झारखंड के नन्द कुमार सिंह ने इसे बिहार की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
विजय सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कृष्ण मुरारी किशन को जानते थे और कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों पर साथ काम भी किया.
पत्रकारिता के प्रति के.एम.किशन की लगन अद्वितीय थी.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.