जमशेदपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कुड़मी सेना, कुड़मी संगठन एवं कुड़मी समज की ओर से आम बगान से रैली निकालकर साकची गोलचक्कर में झारखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास का पूतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुड़मी समाज के वरिश्ठ नेता हरमोहन महतो एंव कुड़मी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष षैलेन्द्र महतो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री हरमोहन महतो ने कहा विगत कई दिनों से अनुसुचित जन जाति मंत्रालय की ओर से कुड़मियों को आदिवासी नहीं बनाने की वकालत की है जो सरासर गलत है। झारखण्ड के सरकार बहुसंख्यक कुड़मी समुदाय के लोगो का आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, षैक्षणिक स्थिति काफी बदतर है। आगला आन्दोलन आर्थिक नाकेबन्दी की जायेगी। इस दौरान षैलेन्द्र महतो ने कहा कि टीआरआई, एथोग्राफी, राज्य सरकार एवं भारत सरकार ने कुड़मियों पर जो रिपोर्ट सौंपा है, पूरी तरह से गलत है। इस कमिटि एवं राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाया जायेगा, क्योंकि जिस कुड़मियों के बारे में कहा है कि कुड़मी समुदाय के लोग आर्थिक, राजनीतिक एव षैक्षणिक रूप से विकसित है, जो पूरी तरह से गलत है। अधिवक्ता सघ के अध्यक्ष श्री सुनील महतो ने कहा अब समय आ गया है कि राज्य सरकार एवं भारत सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़नी होगी। नारायण महतो एवं लालटू महतो कुड़मियों को हक दिलाने के लिए मिलकर आंदोलन करने की जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्यरूप से सुनील महतो, प्रणव महतो, लालटू महतो, राम प्रसाद महतो, प्रसेनजीत महतो, जगन्नाथ महतो, संजय महतो, अचिंतो महतो, प्रदीप महतो, बिरेन महतो, भक्त रंजन महतो, दिलीप महतो, गणेष महतो, बिश्णुपद महतो, आकाष महतो, राजेष महतो, चंदन महतो, महेन्द्र महतो, मनोज महतो, ओम प्रकाष महतो आदि उपस्थित थे।
