गम्हरिया
—–
कान्ड्रा मध्य बस्ती में चड़क पूजा समिति की ओर से चैत्र संक्रांति के अवसर पर भव्य शिव पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। विगत करीब 50 वर्षों से चली आ रही इस पूजनोत्सव में भोक्ताओं को पीठ में कील से छेद कर रस्सी बाँधकर उसके सहारे करीब दो सौ फीट ऊपर घुमाया जाता है। इस करतब को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे पूर्व श्ऱालूओं द्वारा पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, संजय महतो, राजकिशोर महतो, विजय महतो, लालबाबु महतो, कामदेव महतो आदि उपस्थित थे।
