
कर्बला कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा


शबे-बारात के मद्देनजर सफाई कराने की मांग की
संवाददाता
जमशेदपुरः कर्बला कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आगामी 2 जून को मुसलिम समुदाय का पर्व शबे-बारात के मद्देनजर मसजिदों तथा कब्रिस्तानों की साफ-सफाई कराने की मांग की. साथ ही प्रशासन को चौकस रखने का भी आग्रह किया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटनाएं न हों. ज्ञापन में बताया गया है कि कब्रिस्तानों में काफी गंदगी है. चूंकि उस दिन मुसलिम समुदाय के लोग
अपने पूर्वजों की कब्र पर खिरादे अकीदत पेश करने जाते हैं. इसलिए वहां साफ-सफाई बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में अनवर अली, शौकत हुसैन, अब्बास अंसारी आदि शामिल थे.

