
जमशेदपुर ।


ओडिशा के भद्रक का रहने वाला राजेंद्र कुमार नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसे टाटानगर प्लेटफार्म नंबर तीन-चार से अचेतावस्था में देखा तो आरपीएफ उसे उठा कर तुरंत रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेंद्र कुमार न ही अपना नाम बता पा रहा है और न ही किसी तरह की कोई जानकारी दे पा रहा है। उसे व्हील चेयर में बैठाकर प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया था। उसके पास एक बैग था जो चोरी हो चुका था। राजेंद्र के पास रखा मोबाइल से जब फोन लगाया गया तो ओड़िशा में उनके रिश्तेदारों ने फोन उठाया और उन्होंने बताया कि राजेंद्र मुंबई में काम करता है वह ओडिशा लौट रहा था।फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनो को आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

