
जमशेदपुर।


शुक्रवार को भोजपुरी नवचेतना मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप व्हील्स कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। कंपनी में श्रम कानून की अवमानना, कर्मचारियों के स्थायीकरण, जर्जर मुख्य सड़क, बड़े वाहनों के पार्किंग व्यवस्था का अभाव और कंपनी कार्यक्षेत्रों में लोगों को नागरिक सुविधा सुलभ कराने के माँग को लेकर भोजपुरी नवचेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी के नेतृत्व में मंच के लोग कंपनी प्रबंधन से मिलें। प्रबंधन के ओर से सुखबीर सिंह ने मंच के नेताओं से वार्ता किया और माँगों पर उचित समाधान करने का भरोसा दिलाया। इधर भोजपुरी मंच के नेता अप्पू तिवारी के अनुसार अगर अगले एक सप्ताह में माँगें पूरी ना होने की स्थिति में ज़ोरदार आंदोलन की तैयारी की जा रही है। बताया कि कंपनी की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों से लेकर कंपनी कर्मचारियों तक में गुस्सा है। इसका समय पर समाधान कर के स्टील स्ट्रिप व्हील्स प्रबंधन बवाल टाल सकती है। बाद में किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर प्रबंधन ही जिम्मेवार होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अप्पु तिवारी, धनंजय सिंह, देवाशीष चौधरी,नीरज दुबे,भगवान सिंह, अभिषेक मिश्रा, विकाश तिवारी,विनय सिंह, संजीव श्रीवास्तव,दीपक कुमार,रमेश कुमार पांडेय,सुनील पांडेय,समेत अन्य मौजूद थे।

