
सरायकेला।


जिले के कपाली ओपी के पास रविवार की दोपहर जाहीद नामक यूवक पेड़
से गिरने का कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था मे एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि आम के पेड़ पर कुछ बच्चे आम तोड़ रहे थे। जाहीद ने वहां पहुंचकर सभी बच्चे को आम तोड़ने से मना किया। उसके बाद आम पेड़ पर चढ कर आम तोड़ने लगा। जिससे वह असतुंलित हो कर गिर पड़ा और गंभीर रुप से घायल होगया।

