
मुंबई से 19 को खुलेगी टाटानगर के लिए ट्रेन
-टाटानगर से मुंबई के बीच ट्रेन का 14 ठहराव
जमशेदपुर ।
टाटानगर से मुंबई की अंत्योदय एक्सप्रेस को 17 जून रविवार से चलाने का आदेश दक्षिण-पूर्व जोन से आया है। जबकि, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से ट्रेन 19 जून मंगलवार को टाटानगर के लिए रवाना होगी। ट्रेन प्रत्येक रविवार व गुरुवार को टाटानगर से खुलेगी। जबकि, मंगलवार व शनिवार को मुंबई से खुलेगी। सप्ताह में दो-दो दिन अप-डाउन करने वाली ट्रेन को 14 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। नवंबर 2017 में टाटानगर वाशिंग लाइन में विस्तार कार्य शुरू होने से ट्रेन का परिचालन रद्द करने का आदेश गार्डेनरीच से हुआ था। इससे ट्रेन 07 दिसंबर को अंतिम बार टाटा से मुंबई गई थी। अंत्योदय एक्सप्रेस की 18 बोगियां सामान्य श्रेणी की हैं। इससे यात्रियों को जनरल श्रेणी में सिर्फ 15 प्रतिशत ज्यादा किराया देने से राजधानी व दुरंतो एक्सप्रेस की तरह तेज स्पीड की एलएचबी कोच में सफर का अवसर मिलता है

