
जमशेदपुर।
आज़ाद नगर थाना के क्षेत्र के बावनगोड़ा से पुलिस ने एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है ।


इस सबंध में आज़ाद नगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि ने इस संबंध मे गुप्त सूचना मिली थी कि आजाद बस्ती में एक मकान में कुछ अपराधी छिपे हुए है। उसी सुचना के आधार पर पुलिस ने आज़ाद बस्ती के उस मकान में छापामारी कर अपराधी मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। उन्होने कहा मुस्तफा पूर्ब में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना यह बना रहा था ।तभी इसकी गिरफ्तारी हुई है। थाना प्राभारी बताया कि गिरफ्तार मुस्तफा नशा का भी आदि है और नशा की हालत में बड़ी से बड़ी घटना अंजाम दे देता था। फिलहाल पुलिस ने इससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिया था।

