
जमशेदपुर।आनंद मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ आचार्य अख्यानंद अवधूत का निधन कोलकाता में दिन बुधवार 9 मई को हो गया। वे थे एक निरव कर्मी ,दृढ़ संकल्प, और सम्यक कर्म द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अविस्मरणीय प्रतिभा के धनी । काफी समय से बीमार चल रहे आचार्य जी होम्योपैथ चिकित्सा द्वारा लगभग 200 मरीजों की रोज सेवा किया करते थे। उन्होंने 75 वर्ष के उम्र में सेवाऔर साधना करते करते देह त्याग किया।


आनंद मार्ग के स्थापना काल से ही वे संस्था से जुड़े रहे। उनके असामयिक निधन से संस्था की अपूरणीय क्षति हुई है l संस्था में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी l वे विपरीत परिस्थिति में भी आनंद मार्ग के आदर्श से डगमगाए नहीं और अपने पथ पर, गुरु के बताए हुए रास्ते पर चलते रहे l इसके लिए आनंदमार्ग समाज के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा के स्रोत रहेंगे देहावसान के इस दुखद घटना से संस्था के प्रत्येक सदस्य उदास है। पीड़ित मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।
आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से संस्था के केंद्रीय कार्यालय (हेड क्वार्टर) आनंद नगर के सेंट्रल जागृति में 11 मई 2018 सुबह 10 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

