
चक्रधरपुर।


भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष का आहुत झारखंड बंद के दौरान चक्रधरपुर एवं आसपास इलाके से जेएमएम कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के लगभग 150 से अधिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार चक्रधरपुर पुलिस द्वारा कर ली गई है ।
गिरफ्तार होने वाले में प्रमुख रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो विधायक शशिभूषण सामाड , झामुमो नेता वार्ड पार्षद दिनेश जेना के अलावे झामुमो नेता ए रहमान रहमान हिना ,नज्जू मुन्ना खान संदीप केरकेट्टा के अलावा कांग्रेस के शीतल पूर्ति सेलाय मुंडा समेत विभिन्न दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल है सभी को चक्रधरपुर थाना में रखा गया है एवं चक्रधरपुर थाने की ओर से सभी बंद समर्थक जो गिरफ्तार हुए हैं उनकी भोजन की व्यवस्था भी हो रही है।
इस प्रकार चक्रधरपुर अनुमंडल कि खबरें के अनुसार पूरा माहौल शांतिपूर्ण रहा है कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है बंद के दौरान आज सुबह से ही चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम ,बीडीओ रामनारायण सिंह,सीओ अमरजोंन आइन्द,कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ,थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी अवर निरीक्षक योगेंद्र मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस बल विभिन्न चौक-चौराहों में दण्डाधिकारी के साथ तैनात किए गए थे
।

