
चक्रधरपुर।
सीआरपीएफ की 60 वी बटालियन ने मानवीय सेवा की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को केरा गांव एव हिसाडी में एक साथ सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस अवसर पर आवश्यक सामग्री जैसे पुरुषों के लिए धोती, महिलाओं के लिए साड़ी, पानी को रखने के लिए ड्रम एवं मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का ग्रामीणों में वितरण किया। साथ ही साथ बच्चों में खेल कूद के सामान का भी वितरण किया गया। इस सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत वितरित की गई सामग्रियों का केरा में आयोजित कैम्प में केरा, डोमरा, डोमडीह, काशीपुर, भालुपानी एव सोंगरा में आयोजित कैंप में सोंगरा हिसाडी, मामाइल, कुंडरुगुट्टू, कोपा, गुइपाई एवं जेराई के करीब 750 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर 60 बटालियन के कमान्डेंट श्री प्रेम चंद्र गुप्ता द्वितीय कमान अधिकारी एस एस यादव, दिनेश कुमार सिंह चक्रधरपुर के एस डी पी ओ श्री सकल देव राम, पंचायत मुखिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज सेवी एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री गुप्ता ने इस मौके पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां सीआरपीएफ जनता की सेवा करने के लिए है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सी आर पी एफ़ एवं आम जनता के बीच की दूरियों को कम करना, मधुर सम्बन्ध विकसित करना, इलाके के विकास में योगदान देना, ग्रामीणों की मदद करना है, जिससे सीआरपीएफ एवं ग्रामीणों के बीच में बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सके। उन्होंने सीआरपीएफ द्वारा इलाके में की जा रही सेवा तथा विकास में योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि सीआरपीएफ के दरवाजे आम नागरिको के लिए सदैव खुले हैं। उपस्थित ग्रामीणों ने सीआरपीएफ द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवाओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया।



