
चक्रधरपुर । पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित टेबो घाटी में शनिवार की सुबह बरात से लौट रही दुल्हन बस पलट गयी. इसमें पांच महिला समेत ढाई दर्जन लोग घायल हो गये. 20 की हालत गंभीर है. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) और चाईबासा रेफर कर दिया गया. घटना सुबह 8:45 बजे की है. बरातियों से खचाखच भरी बस मुरहू से सोनुवा लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी.
बताया जाता है कि खूंटी के चालोग गांव से बरात लेकर लौट रही बस टेबो व चाकी के बीच मुरकुबेड़ा नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में कम से कम 70 बराती सवार थे. घायलों में 23 को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल, आठ को चाईबासा व चार को टीएमएच जमशेदपुर रेफर किया गया है.
छत पर बैठे कई लोग बस के नीचे दब गये. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. गंभीर रूप से घायल बरातियों को चाईबासा और जमशेदपुर भेज दिया गया.
घायलों की सूची :
1. राजेश नायक (30 वर्ष, पुरुष) पैर टूटा
2. सिकंदर जामुदा (19 वर्ष, पुरुष) सिर में गंभीर चोट
3. श्री राम सामड (26 वर्ष, पुरुष) सिर में गंभीर चोट
4. मंगल सिंह हेंब्रम (17 वर्ष, पुरुष) सिर में गंभीर चोट
5. सादो डांगिल (25 वर्ष, पुरुष) कमर में गंभीर चोट
6. पूनम सोय (30 वर्ष, महिला) कपाल में चोट
7. जय सिंह मुंडरी (20 वर्ष, पुरुष) दायां पैर में गंभीर चोट
8. बुधनी गागराई (65 वर्ष, महिला) सिर में चोट
9. विशाल मुंडा (17 वर्ष, पुरुष) जांघ में गंभीर चोट
10. जितेंद्र मुंडरी (29 वर्ष, पुरुष) शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट
11. रामाय गागराई(25 वर्ष, पुरुष) शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट
12. जसपाल मुंडरी(19 वर्ष, पुरुष) सिर में गंभीर चोट
13. संजय गागराई (17 वर्ष, पुरुष) हाथ में गंभीर चोट
14. दया सवैया (25 वर्ष, पुरुष) हथेली में चोट
15. विनिता पुरती (11 वर्ष, महिला) सिर में चोट
16. सुनीता मुंडरी (45 वर्ष, महिला) केहुनी में गंभीर चोट
17. पांगेला बांकिरा (19 वर्ष, महिला) हाथ में चोट
18. विकास मुंडरी (24 वर्ष, पुरुष)सिर में गंभीर चोट
19. नरसिंह सामड (16 वर्ष, पुरुष) शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट
20. प्रेम प्रकाश सामड (19 वर्ष, पुरुष) शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट
21. विजय महाली (19 वर्ष, पुरुष) सिर में गंभीर चोट
22. कुशो गोप (18 वर्ष, पुरुष) कलाई में गंभीर चोट
23. सुभाष गोप (18 वर्ष, पुरुष) दाहिने पैर में गंभीर चोट

