संवाददाता,जमशेदपुर,27सितंबर।

जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के करणडीह रेलवे बस्ती में एक महिला के घर गंदे नियत से घुसे 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का गांव वालों हाथ-पैर बांध कर लाठी और डंडे से पीट कर हत्या कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम भेज दिया है। सिटी एस पी कार्तिक एस ने बताया कि करणडीह रेल बस्ती में शुक्रवार की अहले सुबह एक व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया। वहा तीन महिलाँए अकेले रहती थी। उन महिलाओं ने शोर कर दिया। बस्ती के लोग जमा हो गये। उन लोगों ने उस व्यक्ति का हाथ-पैर बांध कर पीट दिया। इसकी सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी को सदर अस्पताल परसूडीह थाना ले गयी। यहां उसकी मौत हो गयी।इस घटना की जांच हो रही है। पूरी जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।