
कोडरमा ।झुमरी तिलैया के सामाजिक संस्था इंसाफ की बैठक मंगलवार को साहु धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं इंसाफ की सदस्य उमा देवी ने की एवं संचालन इंसाफ के महासचिव संजय कुमार शर्मा ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार, शराब पकडना, शराब दुकान बंद करवाना, झगडा करने वाले शराबियों की पहचान कर कार्रवाई करना एवं आगे के आंदोलन की रूप रेखा तैयार करना था। आज की बैठक में सर्व सम्मति से चाराडीह की इंसाफ की अध्यक्ष उमा देवी को इंसाफ का कोडरमा प्रखण्ड का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोंधित करते हुए इंसाफ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं के अषिक्षित होने और जागरूक न होने का नाजायज फायदा लंपट और बदमाष किष्म के लोग उठाते हैं और अकारण महिलाओं को शराब पीकर परेषान एवं अपमानित करते हैं। जिस दिन महिलाएॅ पूरी तरह से अपने अधिकार एवं शक्ति को समझ जायेगी । कोई भी गुंडा षक्ति उन्हें परेषान नहीं कर सकेगा। बडे अफसोष की बात है कि पुलिस और प्रषासन को शराब बेचने वालों के बारे में पूरी जानकारी देेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और आये दिन महिलाओं को अपमानित होना पड रहा है। इस बात की सख्त आवष्यकता है कि सभी महिलाएॅ इंसाफ के नेतृत्व में एक जूट होकर शराब माफियाओं एवं शराबियों पर सीधी कार्रवाई करे। बैठक में सभी जोन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। झुमरी तिलैया से वार्ड नं0 02, इंसाफ की उपाध्यक्ष बबीता देवी, वार्ड नं0 03 के अध्यक्ष सुधीर कुमार राम , वार्ड नं0 04 के अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी, वार्ड नं0 05 की अध्यक्ष गौरवा देवी , वार्ड नं0 23 अमोल कुमार सिंह, वार्ड नं0 28 उमा देवी वार्ड पार्षद , चाराडीह के अध्यक्ष उमा देवी , अम्बाटांड का अध्यक्ष सुरेष यादव, पीपराडीह की उपाध्यक्ष चिंता देवी के अलावा इंसाफ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव , कोषाध्यक्ष पवन चंद्रवंषी, मीडिया प्रभारी राजेष चंद्रवंषी, संरक्षक भिखारी राणा, प्रभात राम, भीष्मप्रसाद गुप्ता, रामलखन यादव, बिरजु वर्मा, सुनील शर्मा, चन्द्रमोहन यादव सांहवा देवी, शीला देवी, कलवा देवी, उषा देवी,देवकी देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, माला देवी, रेखा देवी ,कबूतरी देवी, बंसती देवी, सुमा देवी , ईष्वरी देवी आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.