कोडरमा।कोडरमा पुलिस कप्तान क्रांति कुमार ने मरकच्चो थाना निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधिछक द्वारा सभी पंजियों का निरीक्षण किया गया। इन्होंने मरकच्चो थाना प्रभारी को निर्देश दिए की मरकच्चो थाना छेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ महीने के प्रत्येक अंतिम सोमवार को थाना परिसर में एक बैठक करें ताकि पुलिस और पब्लिक के साथ समन्वय बना रहे क्योंकि देखा जा रहा है की कुछ मामले का निष्पादन मुकदमा होने के बाद होती है ऐसा करने से यह कार्य मुकदमा करने के पूर्व हो सकेगा ।इस मौके पर डोमचांच अंचल केइंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी ,माइका इंस्पेक्टर कोडरमा महेंद्र प्रसाद सिंह वगैरा मौजूद थे




