
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
अगामी 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला को लेकर शुक्रवार को भर अनुमंडल व कार्यालय में गहमा गहमी बनी रही ! एसडीओ सुमन प्रसाद साह बीडीओ चंदा कुमारी ईकिसान भवन में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये चर्चा की ! सबसे पहले जनवितरण प्रणाली बिक्रेता के साथ बैठक की गई उसके बाद कृषि कर्मीयों के साथ, बैठक को संबोधित करते हुये एसडीओं ने कहा कीइस मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिये तन,मन व लगन के साथ कार्य करने की आवश्यकता हैं ! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जन जागरूकता की जरूरत है पंचायत से लेकर गांव टोलो तक जनजागरूकता चलाये सभी लोग मिल जुल कर लोगों तक इस संबंध में जानकारी पहुंचायें ! उन्होनें कहा की आज से प्रत्येक दिन जनजागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा, अधिक से अधिक लोगो को इस मानव श्रृंखला में सामिल होने के लिये प्रेरित करने का काम करें! बैठक के बाद अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से प्रखंड कार्यालय होते हुये मुख्यालय गेट से लेकर बाजार तक मानव श्रृंखला बना कर पुर्वाभ्यास किया गया जिसका निरक्षण एसडीओ व बीडीओ ने किया,लोगो में इस श्रृंखला को लेकर काफी उत्साह देखा गया !
फोटो :-



