
कोशी दियारा में जमीन विवाद में हुई वृद्धी,प्रसाशन मौन
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती !
सलखुआ थाना क्षेत्र के कोशी दियारा के चिड़ैया ओपी क्षेत्र के चानन पंचायत के सहुरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर फिर एक बार दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई ! इस झड़प में दोनो पक्षों की ओर से करीब 8लोग घायल हो गया जिनका ईलाज स्थानिय सलखुआ पीएचसी में कराया जा रहा है ! सोमवार की देर शाम जमकर हुई इस मारपीट की घटना में चार महिलाऐं भी घायल हुई है ! सभी जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चानन पंचायत के सहुरिया गांव में सात बीघा जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मारपीट हुई। जिसमें अमोद महतो, पुरमुल महतो, अबोध महतो, सुबोध महतो, शोभा देवी, बुचो देवी, आशा देवी एवं कंचन कुमारी जख्मी हो गए। जख्मी के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से पिछले चार वर्षों से लगभग सात बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार पंचायत भी हुआ लेकिन कोई फैसला नहीं निकल सका। सोमवार की देर शाम अचानक मेरे पड़ोसी लाल सिह महतो, मांगन महतो समेत अन्य पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मामले में मंगलवार की सुबह चिड़ैया पुलिस आरोपी दुखो महतो एवं मांगन महतो को गिरफ्तार कर लिया।ओपी अध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


