
सौरबाजार(सहरसा) से ब्रजेश भारती ।
सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड के नादो गांव निवासी आर पी एम काॅलेज मधेपुरा के प्राचार्य प्रो०देवेन्द्र प्रसाद यादव का निधन वुधवार रात्रि ईलाज के दौरान सहरसा में हो गया।अंतिम संस्कार गुरूवार दोपहर बाद पैतृक निवास सौरबाजार के नादो गांव में किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।अपने पीछे वे भरा पुरा परिवार छोड़ गये ! एक पुत्र दो पुत्री के पिता प्राचार्य यादव को मुख्आग्नि पुत्र मयंक कुमार ने दिया। उनके निधन पर कई लोगो ने शोक व्क्त किया है वही पैतृक निवास पर दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिये प्राथना किया।शोक व्यक्त करने वालो में पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,सहरसा विधायक अरूण यादव,जिप अध्यक्ष अरहूल देवी,राजद नेता रंजीत यादव,उपाध्यक्ष छत्री यादव,प्रो सुनील कुमार,प्रो गंगाधर यादव,कैलाश प्रसाद यादव,नारायण यादव,विधानचन्द्र यादव,रबीन्द्र यादव,लीलाकांत यादव,सुजीत यादव,अजय कुमार,पंचायत समिति सदस्य तनोज कुमार यादव,कांप के पुर्व मुखिया,दीप नारायण यादव,अरविंद कुमार,विन्देश्वरी यादव,ब्रजेश भारती,पूर्व मुखिया अशोक यादव,ब्रजेश कुमार बब्लू,दीपक कुमार,ललीत यादव,अनोज यादव,विकास,सुदीप,संदीप, आदि ने शोक व्यक्त किया है ।


