
24 जनवरी तक हज के लिये लिया जायेगा आवेदन

सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती ।
दौलतमंद मुसलमानों को कम से कम जीवन में एक बार हज फर्ज हैं जो इसके बाबजूद हज ना करें वह या तो यहूदी होकर मरे या नसरानी हो कर।
उक्त बातें शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडांे के ईमामों की एक बैठक को संबोधित करते हुये तंजीम अइम्मा मस्जिद के अध्यक्ष मो मुमताज आलम रहमानी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान धन दौलत रहते हुये भी हज को नही जाते है वे मुसलमान कहलाने के लायक नही हैं। हरेक मुसलमान को जीवन में एक बार हज जरूर जाना चाहिये साथ ही जो लाचार,गरीब,बेवश हज नही जा सकते उनही मदद हज के लिये करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि वर्ष 17 में हज करने जाने वालों के लिये 2 जनवरी से 24 जनवरी तक आवेदन लिये जायेंगें सहरसा जिला में फार्म के लिये दो केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें एक सिमरी बख्तियारपुर रानीहाट मस्जिद दुसरा सहरसा मीर टोला मदरसा सामिल है यहां से फार्म प्राप्त किया जा सकता है साथ ही सलाह भी दी जायेगी। बैठक में मौलाना जियाउद्वीन नदवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर मुुफती नेममुल्लाह,मौलाना ताज,मौलाना मोहिबुल्ला,मौलाना रिजवान,कारी मनजर,हाफिज हेसाम,हाफिज सकील आदि लोग मौजूद थें।

