
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा ब्रजेश भारती ।
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक ने इस प्रखंड में कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति किया है ! इस संबंध में जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम ने ने एक पत्र जारी कर इस प्रखंड के राकेश राज उर्फ अंगद यादव को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया है ! उन्होने कहा की पार्टी ने इनके लगन,मेहनत,निष्ठा को देखते हुये यह दाईत्व दिया है ! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अंगद यादव ने कहा की पार्टी ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे ये दाईत्व दिया है उस पर खड़ा उतरना मेरा पहला कत्वर्य होगा,मैं अपने व्यवहार व कार्य से पार्टी हीतो का कार्य करेंगें ! उन्होनें कहा की इस पार्टी को सबसे पहले इस प्रखंड में मजबूती प्रदान करने के साथ जन जन तक पहुंचाने का काम किया जायेगा! वही प्रखंड कमेटी का गठन कर पार्टी के निर्देशानुसार कार्य को आगे बढ़ायेंगे! इनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पार्टी के नेताओं व कार्यक्रताओ ने खुशी व्यक्त की हैं।


