
सरायकेला।


गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह पंचायत अन्तर्गत सालमपाथर गाँव में ’’विद्यालय चलो चलाएँ’’ अभियान के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चे गाँव की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर नारे लगाते ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर उपस्थित मुखिया सोखेन हेम्ब्रम ने बताया कि बुरुडीह पंचायत को पूर्णतः साक्षर बनाने के लिए घर-घर में स्कूल भेजो अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक दूर्गाचरण महतो, जीवन कुमार, राम कुमार, रांगो मांझी समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

