
गम्हरिया।


आदित्यपूर-गम्हरिया स्टेशन के बीच काशीडीह गाँव के समीप पोल सेख्या 258/24 के पास से पूलिस ने लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यकित की सिर कटी लाश बरामद किया है। मृतक का शरीर व सर रेलवे लाईन पर अलग-अलग स्थानों पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि अन्यत्र उसकी हत्या कर साक्ष्य को छूपाने के उद्येश्य से रेल लाईन पर उसे फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की रात गश्ती के दौरान रेल पुलिस के जवानों ने काशीडीह गाँव के पास रेल लाईन पर उक्त शव को देखा। ततपश्चात् उन्होंने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और आदित्यपुर पुलिस को दिया। सूचना पाकर उक्त स्थल पर पहुँची पूलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

