
गम्हरिया।


ओद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए गम्हरिया में खोले गए ईएसआई डिस्पेन्सरी की बदतर स्थिति के खिलाफ युथ इंटक नेता संजीव ठाकुर ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एक बयान जारी कर उन्होंने बताया कि संपूर्ण शहर वर्तमान में वायरल फीवर ,डेंगू तथा टाइफाईड से जूझ रहा है। किंन्तु इस ईएसआई डिस्पेन्सरी में चिकित्साकर्मियों से लेकर चिकित्सक तक समय पर नहीं पहुंचते हैं। बताया कि बॉयोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली के बाद भी डिस्पेनसरी के कर्मचारी व चिकित्सक प्रातः साढ़े दस बजे के बाद अपनी ड्यूटी पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक बीमार मजदूर को लेकर डिस्पेन्सरी पहुँचने पर सभी अनुपस्थित थे। काफी इन्तजार के बाद वहाँ के बड़ा बाबू से संपर्क किया तो बताया गया कि नए चिकित्सक सोमवार को ही आए हैं तथा अभी तक चार्ज नहीं लिए हैं। इलाज कराने आये अन्य मज़दूरों ने बताया की इस डिस्पेन्सरी में यह समस्या प्रतिदिन रहती है। उन्होंने इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को देते हुए डिस्पेनसरी का घेराव एवं आंदोलन की चेतावनी दिया है।

