
ईचागढ– प्रखंड के रूगङी बजार के समीप रूगङी आजीविका ग्राम महीला संगठन का शुक्रवार को थाना प्रभारी राउतु होनहागा एवं डा० बुलु रानी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व नारीयल फोङकर कार्यालय का उदघाटन किया । उदघाटन समारोह को संवोधित करते हूए थाना प्रभारी ने कहा की महीलाएँ समिति चलाने के साथ साथ नशा उन्मूलन, डायन प्रथा, बाल बिवाह एवं महिला उत्पीङन जैसे बुराईयों के प्रति समाज को जागरूक करने का अपील किया । उन्होने कहा असमाजीक तत्वों से पुलिस का सहयोग करें । डा० बुलु रानी ने कहा की समाज में महिलाओं का भूमीका अहम है । महिलाएँ संगठीत होकर हर बुराई से लङ सकती है । मौके पर मंगली तंतुबाई, मेनका देवी, रेखा देवी, बषंती देवी, सहित गाँव के सभी महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

