
ईचागढ– प्रखंड के उत्क्रमित म बि चिमटीया में बुधवार को महिलाओं ने ताला जङ दीया । महिलाओं का कहना है की संयोजीका एवं दो रसोईया का बार बार लापरवाही बरतना कभी भी बङा हा
दसा हो सकता है । जब तक कुछ कारवाई नही होगा बिधालय एवं मीटडेमील बंद रहेगा । बिधालय में बच्चे बाहर ही रह गये । खबर मिलते ही थाना प्रभारी राउतु होनहागा, एएस आई जे पी यादव, बीरबल महतो, चौथे उराँव, बीडीओ सोमा उराँव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी घटना.स्थल पहूँचे एवं बच्चा मीटडेमिल का गरम दाल में गीरकर झुलसने का जाँच किया एवं महिला व पुरूष अभिभावकों का शीकायत सुना । ग्रामीणों ने तत्काल संयोजीका भूमीका महतो, रसोईया पार्वती महतो एवं सुकमती महतो को हटाकर पुन: चयन करने का मांग किया । प्रवंधन समिति के अध्यक्ष जोगेश्वर महतो ने कहा की पूर्व मे भी उक्त तीनों को हटाने का मांग किया गया था । तीनो मीटडेमिल बनाने एवं बाँटने में लापरवाह है । प्र शि प्र पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी ने उक्त तीनों को हटाकर नया चयन करने का निर्देश मात समिति को दीया । पदाधिकारीयों द्वारा समाझाने के बाद महिलाओं ने बिधालय भवन का ताला खोल दीया एवं करीब 12 बजे से बिधालय चालु किया गया ।



