
सरायकेला(चांडिल )।20 जुलाई
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत् नये एवं छुटे गये मतदाताओं का पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है । मतदाताओं को जागरूक के लिए चाण्डिल अनुमण्डल से चारो प्रखण्ड हेतु जागरूगता रथ को चाण्डिल अनुमण्डल पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया । वताया की जागरूकता अभियान चारो प्रखण्ड में चलाई जा रही है । जिसमें 18 वर्ष के नये मतदाता एवं छुटे मतदाता को शामिल करना है ।

