
ईचागढ– प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक सितु बजार परिसर में बुधवार को मुखीया संघ की अध्यक्ष रामेश्वर उराँव की अध्यक्षता में मुखीयाओं का बैठक किया गया । बैठक मे बालु की समस्या को लेकर बीचार व्यक्त किया गया । मुखीया संघ के अध्यक्ष रामेश्वर उराँव ने कहा की करीब दो माह से बालु घाटों से बालु का उठाव बंद है । बालु के चलते प्रधानमंत्री आवास, इंदिरा आवास एवं शौचालयों का कार्य ठप है । मुखीयाओं को जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी द्वारा लगातार कार्य पूरा करने का दबाव दीया जा रहा है । राज्य सरकार एक तरफ समय पर योजना पूरा कराना चाहती है तो दुसरी ओर बालु पर रोक लगाया गया है ।मुखीया पर कार्य कराने का जिम्मेदारी सौंपा गया है तो बालु का जीम्मा भी पंचायत को देना चाहीए । मुखीया पंचानन पातर ने कहा की मुखीया भी जनप्रतिनिधि है कोई सरकारी कर्मचारी नही एकतरफ बालु बंद और एक तरफ प्रधानमंत्री आवास व शौचालय दो माह मे पूरा करने का अल्टीमेटम । सरकार बताए क्या बेगैर बालु पक्का वर्क हो सकता है । अगर नही तो बालु पर पावंदी वापस हो । मुखीयाओं ने उपायुक्त से बालु पर रोक हटाने का लिखित मांग करने का बीचार किया गया ।े मौके पर मुखीया भास्कर उराँव, नयन सिंह मुंडा , मनोज कुमार सहित कय मुखीया व मुखीया प्रतिनिधी एवं उपमुखीया उपस्थित थे ।


