
चांडिल ।


बुधवार को डैम रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय चांडिल बालक के वर्ग 6 बी की छात्रा सुनिता मुण्डा उम्र 11 वर्ष अचानक विद्यालय में बेहोस होने से विद्यालय के वर्ग शिक्षक दिलीप लौहरा ने वर्ग 8 बी की छात्रा सरिता मुण्डा के साथ घर जाने के लिए छुट्टी दे दिया गया था । छात्रा विद्यालय से लगभग 3 किलोमीटर स्थित रूचाप पंचायत के दालग्राम में मौसी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही है । सुनिता मुण्डा घर जाने के क्रम में महेज 500 मीटर की दुरी पर पुनः बेहोस होकर गिर गई ग्रामीणों,समाज सेवी मधुसदन बनेर्जी एवं उनके साथीयों द्वारा चाण्डिल समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । इस मामले को लेकर विद्यालय में शिक्षकों एवं हेड मास्टर से पुछताछ करने ग्रामीण पहुंचे ओर घटों बहस हुई । वर्ग शिक्षक ने छात्रा के बेहोस होने की वात को इंकार करते हुये कहा की में तीन घंटे वर्ग में था । परन्तु छात्रा सरिता ने बतायी की विद्यालय में बेहोस हुयी थी ओर घर जाने को कहा । जब में अनिल सर बाजार जा रहे थे उन्हें अस्पताल छोड़ने को कही तो कहा की पैदल जाओं । इस क्रम में ग्रामीण मधुसुदन बनेर्जी, महेन्द्र सिंह सरदार, कैलास लायक, बहादुर कुम्हार,षष्ठी आदी उपस्थित थे ।
ईलाज के दौरान पहुचे जेएमएम नेता गुरू चरण किस्कु शिक्षक के इस तरह कार्य को निदा करते हुये कहा की बच्ची सुरक्षित है यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती तो इसका जबाब देना होता बीईओ को ।
छात्रा का ईलाज अस्पताल में :-
ग्रामीणों द्वारा छात्रा सनिता मुण्डा को चाण्डिल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया । इस दौरान सलाईन एवं खून की जांच की गई और एम जीएम जमशेदपुर भेजा गया ।
डॉ0 स्वेता सोनिका ने वताया की समिता मुण्डा उम्र 11 वर्ष जब आई थी वह बैठने एवं बोलने की परिस्थिति में नही थी । इसके साथ विद्यालय के छात्र सरिता मुण्डा एवं ग्रामीणों द्वारा लाई गई थी । यह अन्दर से कमजोर है कई दिनों से खाना नही खाने के वजह से इस स्थिति में है । इसे एम जी एम भेजा जा रहा है ।
पवित्र कुमार मांझी (विद्यालय के हेड मास्टर) ने छात्रा पर हुये इस घटना पर विद्यालय की ओर से गलती को स्वीकार करते हुये वताया की इस तरह छात्र-छात्रा बेहोस हो कर गिरते है । पानी के छिड़काव के वाद ठीक हो जाता है ।
इस वर्ष इस विद्यालय में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अर्न्तगत स्कुल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् नही किया गया है छात्र-छात्राओं का ईलाज । ज्ञात हो डैम रोड स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय चांडिल बालक में लगभग 500 से अधिक छात्र पठन पाठन करते है । भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अर्न्तगत स्कुल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् क्षेत्र के सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं को मुफ्त ईलाज कर दवा देना एव बीमार बच्चों को चिन्हित कर नजदीकी अस्पताल में ईलाज करने भेज दिया जाता है । जिसकी जिम्मेदारी शिक्षक को भी रहती है । इस संदर्भ में आयुश के डॉ0 इंतियाज अहमद अली ने वताया की पिछले वर्ष उक्त विद्यालय में जांच टीम गई थी इस वर्ष नही गई है । पीछले वर्ष जांच के दौरान एक छात्रा को चिन्हत कर ईलाज कराया गया था । जल्द ही जांच टीम विद्यालय में जायेगी ।

