
ईचागढ– प्रखंड के सितु पंचायत सचिवालय मे शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला मे आई एल एंड एफ एस स्किल डेवलपमेंट कोरपोरेशन लि0 के केन्द्रीय पदाधिकारी इन्दु कुमारी ने इलेक्ट्रीशीयन, फीटर, वेल्डिंग, स्टीवडं सहित कय तरह का प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार से जोङने के लिए बीपीएल ,अनुसुचित जाति, अनु0 जनजाति , जवकाडधारी शिक्षित युवाओ को तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुङने का आहवान किया । कार्यशाला को मुखीया पंचानन पातर, ट्रेनर राजीव कुमार, महाविर हाँसदा, कन्हाईलाल बेसरा ने भी संवोधित किया ।मुखीया श्री पातर ने कहा कौशल विकास योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का योजना है शिक्षित बेरोजगारो को बङचङकर भाग लेना चाहीए ताकी सबका विकास हो ।



