
सरायकेला।गम्हरियाप्रखंड के जसपुर गाँव निवासी बादल कुमार मंडल ने गम्हरिया निवासी रामानन्द सिंह और उसके पुत्र संजय सिंह पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आदित्रूपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधवार को वह सैलून से निकलकर पास ही स्थित संजय गेस्ट हाउस के पास खड़ा होकर मोबाइल से अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। इसी क्रम में रामानन्द सिंह वहाँ आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। बादल द्वारा जब उससे उसकी गलती पूछा गया तो रामानन्द सिंह का पुत्र संजय सिंह द्वारा अचानक लोहे के रॉड से उसके सर पर वार कर दिया गया जिससे उसका सर फट गया। तत्पश्चात् बादल द्वारा अपने परिजनों को इसकी जानकारी देकर गम्हरिया थाना में शिकायत की गई। गम्हरिया पुलिस द्वारा उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराने के बाद आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।



