
गम्हरिया


—–
अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर किए गए हमलों के खिलाफ विहिप द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैंक पर आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष राजू चैधरी के नेतृत्व में आतंकियों के पुतले को लेकर छोटा गम्हरिया दूर्गापूजा मैदान से एक जुलूस निकाली गई जिसमें काफी संख्या में विहिप व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकवाद विरोधी नारे भी लगाया गया। तत्पश्चात् लाल बिल्डिंग चैक पर पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान आतंकवादियों का सहारा लेकर निर्दोष भारतीयों पर हमला करवा रही है उस ेअब उसी प्रकार जबाब देने की जरुरत है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस रवैये पर सख्त होने की मांग किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उक्त हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख भगवान सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश पति तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनिल सिंह, विद्यासागर दूबे, अमरेश गोस्वामी, अनिल प्रसाद, अशोक सिंह, चन्द्रनाथ महतो, मिथिलेश महतो, युधिष्ठिर महतो, मार्गदर्श मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

