सरायकेला।
ईचागढ प्रखंड क्षेत्र के नारो गाँव मे गुरूवार को उपायुक्त छवि रंजन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु गढ्ढा खोदो अभियान का का शुभारंभ गैता व कुदाल चलाकर किया । 9 स्वयं सहायता महिला समुह की महिलाओं ने उत्क्रमित मध्य बिधालय नारो के प्रांगण में उपायुक्त को गाजाबाजा के साथ स्वागत किया । ग्रामीण महिलाओं को टीगरिंग कर खुले में स्वच्छ मुक्त के बारे जागरूक किया । उपायुक्त श्री रंजन ने कहा की दिसम्वर 017 तक खुले में शौच मुक्त प्रखंड बनाने का लक्ष् रखा गया है । उन्होने कहा की पेयजल एवं स्वच्छता बिभाग के अभियंताओं के देख रेख में अपना अपना घर के सामने शौचालय के लिए गढ्ढा खोदें । एक साथ पुरे गाँव में शौचालय का निर्माण हैगा । खुले में शौच जाने से बचें । कार्यो का निगरानी करने का भी उन्होने बीडीओ सोमा उराँव को दीया । मौके पर बीडीओ सोमा उराँव, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, सहायक अभियंता सुमीत कुमार, पंसस अनील कुमार सिंह, उपमुखीया बीजय कृष्ण महतो , सहीया रंगो लायेक सहित सैकङो महिला पुरूष शामील थे ।


