सुदेश कुमार
चांडिल।
कुकडू प्रखंड के ईंचाडीह पंचायत अन्तर्गत कारकीडीह से बाकारकुडी तक सड़क जर्जर अवस्था में है. बरसात के कारण पुरा सड़क कीचड़मय हो चुकी है जिससे ग्रामीणो को आवागमण में कॉफी परेशानी हो रही है. कारकीडीह गांव के सुवर्णरेखा नदी से बाकारकुडी रेलवे लाईन तक सड़क नाली में तब्दील हो चुकी है. सड़क से होकर लोगो का पैदल चलना भी मुहाल हो गया है. सुवर्णरेखा नदी पर बने पुल से होकर जाने वाली उक्त सड़क कॉफी महत्वपूर्ण है. प्रखंड के दर्जनों गांव के लोगो का चांडिल अनुमंडल कार्यालय एवं जिला कार्यालय जाने का एकमात्र सड़क है. जिसमें से एक तरफ दलदल भरी कच्ची सड़क तो दुसरी ओर कंटिला झाड़ी वाली रास्ता. गा्रमीण विभिन्न दफ्तर और नेताओं से विनती के बाद त्रस्त होकर स्वंय उक्त सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया है. रविवार से ग्रामीण उक्त सड़क के निर्माण में जुट जायेंगे. पंचायत समिति सदस्य तरू सिंह मुंडा ,झारखंड नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष भोला सिंह मुंडा एवं सचिव बिजय कोइरी के नुतृत्व में ग्रामीणों द्वारा सड़क मिर्नण कार्य का काम किया जायेगा. तरू सिंह मुंडा ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीणो के द्वारा श्रमदान करके किया जायेगा. ताकी सड़क से आवागमण सामान्य रूप से हो सके. सड़क के बदहाल स्थिति के कारण दर्जनों गांव मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में कॉफी परेशानी हो रही है. उन्होने सड़क निर्माण के लिए प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से सहयोग देने का अपील किया है.


