सरायकेला।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उधान के नर्सरी के पास एक युवक की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के अंजाम अज्ञात अपराधियो के द्वारा बीती रात की गई। पुलिस को सुचना रविवार को सुबह जब लोग ठहलने के लिए जयप्रकाश उधान गए तो उनलोगो ने खुन से लथ पथ शव को देखकर इसकी सुचना पुलिस की दी । वही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।मृत नीतेश शर्मा के रुप में की गई है। वह ईट गिट्टी का स्पालयर था।
इस सर्दभ में सरायकेला के एस डी पी ओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि जयप्रकाश उधान के नर्सरी के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस वहां पहुंची को सुचना को सही पाया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान कर ली गई है और वह जेल भी जा चुका है। इस मामले में जो भी आरोपी होगो जल्द पकड़ लिए जाएगे। प्रथम दृष्टि लग रहा है कि वापसी रंजीश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।


