सरायकेला।
अगामी 27अगस्त को पटना के गाधी मैदान मे राजद की रैली मे सरायकेला जिला से भी काफी संख्या मे राजद नेता पटना जाएगे ।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई।उक्त जानकारी राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता ने दी।उन्होने कहा कि ये गरीबो की न्याय रैली है और इस रैली की तैयारिया शुरू हो चुकी है।25अगस्त को दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से काफी संख्या कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना होंगे अभी कार्यकर्ताओं से मिलकर जाने की तैयारी का जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता यहां से पटना जाएंगे सभी को बकायदा टिकट कटा कर ले जाया जाएगा उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा है मसीहा रहेंगे और अन्याय के प्रति वह हमेशा खड़ा रहेंगे


