
खलारी (रांची)।

मैकलुस्कीगंज पुलिस ने एक शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक पवन ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि मैकलुसकीगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा को एक युवक ने फोन पर धमकी दिया था और ढाई लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी, जिसके बाद खलारी डीएसपी पुरषोत्तम कुमार सिंह के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और टेक्निकल सेल के मोबाइल CDR (Call Detail Record) के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले युवक को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मोरपा से गिरफ्तार किया गया।

