रांची।
शिव सरोज फर्जी IB अधिकारी बन कर अपने परिवार सहित समाज को बरगलाते हुए खुद अपनी जान दे कर यह साबित करने का प्रयास कर रहा था कि वह वाकई एक आम आदमी है परंतु आज सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब उसके अपहरण और पुलिस टॉर्चर कि बात झूठा साबित हुआ और चश्मदीद गवाह अर्जुन सिंहऔर2अन्य गवाह ने पुलिस DIG ए0वि0होमकर और एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के सामने आकर गवाही दिया और बताया कि शिव उस दिन बड़ा तालाब के पास इनलोगो के पहुचने के कारण आत्महत्या नहीं कर सका और अपहरण का नाटक किया।
सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन के पहुचने के पहले वहाँ टिम्बर के 2 लोग भी देखे थे कि शिव पैदल चलकर आया था और वहाँ नाटक कर रहा था।उनलोगों ने बताया कि ये अपने जीवन से हार गया था परिवार का 9 लाख रुपये खर्च कर दिया था IB अधिकारी बन अपने घर को धोखे में रखा था।आज यह स्पस्ट हो गया कि यह आत्महत्या किसी के कारण नहीं आत्मग्लानि के कारण हुआ है।


