
रांची।
इटखोरी चतरा पथ में बसाने नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को बुधवार की रात अज्ञात नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने जला दिया। नक्सलियों की संख्या 8-10 बताई जा रही है। जेसीबी मशीन को आग लगाने के बाद नक्सलियों ने सिंह कंट्रक्शन के प्लांट के गार्ड को पीटा तथा काम बंद रखने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि लेवी के लिए नक्सली संगठन के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पहले भी इस कंपनी के विरुद्ध नक्सलियों ने कई वारदात को अंजाम दिया है।


