
जमशेदपुर।
—–
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ शुक्ला महांती ने गुरुवार को अपराह्न 03 बजे से ऑनलाइन संवाद श्रृंखला के तहत मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र विभाग की करीब 48 छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने दोनों विभागों की छात्राओं से एक एक कर के संवाद किया और समस्याओं को जाना। छात्राओं ने अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाकर प्रसन्नता प्रकट की। प्राचार्या ने उन्हें काॅलेज की वेबसाइट देखने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेने की सलाह दी और कहा कि यदि आप वेबसाइट नियमित रूप से से देखेंगी तो आपकी अधिकांश समस्याओं का समाधान वहां पहले से मौजूद मिलेगा। फिर भी समस्या है तो कार्यालय के फोन नंबर और वेबसाइट पर दिये गये हेल्पडेस्क के ईमेल आईडी पर बेझिझक संपर्क करें। छात्राओं ने टेस्टमोज साॅफ्टवेयर पर होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में अपनी अच्छी तैयारी की सूचना दी। इस दौरान दौरान प्राचार्या के अतिरिक्त संबंधित विभागों की शिक्षिकाएं व छात्राएँ मौजूद रहीं। तकनीकी समन्वयन का कार्य बी विश्वनाथ राव और ज्योतिप्रकाश महांती ने किया।



